{"_id":"679a6b5db3c295f43007ec55","slug":"the-matter-of-an-unmarried-girl-becoming-a-mother-reached-the-human-rights-commission-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131130-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिन ब्याही किशोरी के मां बनने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिन ब्याही किशोरी के मां बनने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा
Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। गर्भवती हुई किशोरी ने 27 दिसंबर 2024 को एक बच्ची को जन्म दिया था। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। कम उम्र में मां बनने तथा सामाजिक ताना झेल रही पीड़ित की दुख तो बहुत है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के साथ एक संस्था के निदेशक राजेश मणि ने मामले की मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है।
मानव सेवा संस्थान के निदेशक राजेश मणि ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मेल भेजकर की थी। इस पर एनएचआरसी की ओर से राजेश मणि को जानकारी दी गई है कि इस मामले को पंजीकृत कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नाबालिग को न्याय दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में प्रभावी पैरवी की जाएगी।