फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The martyr's body reached the village and was given a tearful farewell

Kushinagar News: गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The martyr's body reached the village and was given a tearful farewell
हाटा। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुकरौली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना गांव के रहने वाले वीर सपूत शहीद सत्यवान कुमार सिंह का पार्थिव शरीर रविवार जैसे ही जिले की सीमा रामपुर पहुंचा पूरा इलाका शहीद सत्यवान अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस दौरान हर आंख नम थी और हर चेहरा गर्व व दुःख से भरा हुआ था। गांव के समीप बगीचे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सत्यवान की शहादत की खबर के बाद से गांव में शनिवार से ही किसी घर में चूल्हा नहीं जला। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देशभक्ति से लबरेज माहौल और शोक की गहराई ने हर किसी को भावविभोर कर दिया। सुकरौली ब्लाॅक के रामपुर सोहरौना गांव के रहने वाले सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर सत्यवान कुमार सिंह शनिवार की सुबह झारखंड में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए। उनके शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची कोहराम मच गया। गांव के आसपास के लोग उनके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

उनका शव रविवार को गांव पहुंचा। सुबह से आसपास के गांव के युवाओं की दरवाजे पर भीड़ जुटने लगी थी। हाथ में तिरंगा लेकर बाइक सवार युवक हाईवे से लेकर गांव तक भारत माता और जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक सत्यवान भईया तेरा नाम रहेगा का नारा लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल के बीच गमजदा युवा का हौसला देख शहीद के परिवार के सदस्यों का हौसला बढ़ा रहा था।
रामपुर सोहरौना गांव के रहने वाले प्रेम सिंह के चार बेटों में दूसरे नंबर के बेटे सत्यवान कुमार सिंह वर्ष 2010 में सीआरपीएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। कुछ वर्षों बाद उनका प्रमोशन हुआ और वह सब इंस्पेक्टर बन गए थे। वर्तमान समय में उनकी तैनाती झारखंड में थी।

शनिवार की सुबह नक्सल विरोधी तलाशी अभियान में उड़ीसा सीमा के पास जंगल में उनकी बटालियन गई थी। उसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर सीआरपीएफ टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में सत्यवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed