फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The married woman committed suicide by hanging herself from the ceiling hook

Kushinagar News: छत के कुंडे से फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

Wed, 20 Aug 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The married woman committed suicide by hanging herself from the ceiling hook
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव के बढ़ेया छापर में सोमवार की देर शाम 25 वर्षीय विवाहिता ने घर के कमरे में छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पति की सूचना पर देर रात मायके के लोग आ गए। परिजनों की सूचना पर मंगलवार की सुबह आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच फॉरेंसिक टीम ने भी की। पुलिस मामले में पति और सास को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। उधर मृतका के घरवालों की तरफ से अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बिहार के लौरिया थाना क्षेत्र के डुमरा माठ गांव निवासी अवध किशोर पासवान ने अपनी छोटी बेटी नूतन (25) की शादी 20 जून को बढ़ेया छापर निवासी दुलम पासवान से की। सोमवार की शाम करीब पांच बजे नूतन ने कमरे में छत के कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घरवाले नहीं थे। कुछ देर बाद महिला का पति दुलम कमरे में पहुंचा तो नूतन को फंदे से लटके पाया। पति की सूचना पर रात में ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सूचना पर आए एसओ आलोक यादव ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed