{"_id":"68d2fd8abc73fa4a540acc7a","slug":"the-market-is-back-in-full-swing-a-turnover-of-rs-40-crore-in-two-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145877-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाजार में लौटी रौनक...दो दिन में 40 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाजार में लौटी रौनक...दो दिन में 40 करोड़ का कारोबार
Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना के छावनी में बाइक की खरीदारी करते लोग। संवाद
पडरौना। जीएसटी की नई दरों के साथ नवरात्र की शुरुआत हुई है। करीब 15 दिन से मंद पड़े बाजार में अब रौनक दिखाई देने लगी है। ऑटोमोबाइल से लेकर सराफा तक का कारोबार झूम उठा है। इलेक्ट्रॉनिक्स समेत सभी क्षेत्रों से जिले में बीते दो दिन में करीब 40 करोड़ का कारोबार हुआ। नवरात्र की शुरुआत से बाजार में रौनक देख व्यापारी भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जीएसटी दर में कमी आने से बाजार में और तेजी आएगी। बाजार में ग्राहकों की रौनक अब 15 दिसंबर तक बनी रहेगी।
15 अगस्त को जीएसटी का नया स्लैब आने की सूचना के बाद बाजार थम सा गया था। इसी बीच पितृ पक्ष भी शुरू हो गया। इससे बाजार पूरी तरह से सुस्त हो गया था। शहर के व्यापारी पहले से मंगाए गए सामानों को खपत में लग गए। वहीं आने वाले त्योहार में बिक्री के लिए पहले से ऑर्डर किए गए सामानों को रोककर जीएसटी की नई दर लागू होने के बाद नए बिल के साथ मंगाने के लिए कंपनी और उनके प्रतिनिधियों से बात कर बोल दिए थे।
इसकी वजह से बीते करीब एक माह तक बाजार थम सा गया था। जीएसटी की नई दरों और नवरात्र के बाद अब तक 43 कारों की बिक्री हुई है। इससे कार कारोबार में 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। सभी कंपनियों की लगभग 60-70 कारें लोगों ने खरीदी है।
विज्ञापन
इसके अलावा जिले में 150 से अधिक लोगों ने नवरात्र में कार खरीदने के लिए बुकिंग कराया है। इसी तरह बाइक बाजार में बीते दो दिन में 1300 से अधिक लोग बाइक खरीदे हैं। इसके चलते करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सराफा की दुकानों पर शाम तक भीड़ बनी रही। लोगों ने शुभ कामों के लिए खरीदारी की।
सराफा व्यवसायी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में लगभग सात करोड़ का कारोबार नवरात्र शुरू होने के बाद अब तक हुआ है। वहीं करीब तीन करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स व करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार अन्य सेक्टरों में हुआ है। इस तरह कुल करीब 40 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।