{"_id":"4d322c5826f6226cdf0729ef103bc307","slug":"the-march-was-eid-miladunnbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिलेभर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इसमें हर उम्र के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। कुछ संगठनों की तरफ से जुलूस में शामिल लोगों को नाश्ता कराया गया।
नगर के छावनी, नौका टोला, बलुचहां, कसेरा टोली, तुरहा टोली, नोनियापट्टी, हथिसार मुहल्ला सहित कई जगहों से ईद मिलादुन्नवी के जुलूस निकले गए। सभी जुलूस पडरौना के सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, मेन बाजार रोड होते हुए नगर भ्रमण किए।
जुलूस में शामिल लोग हाथों में हरे रंग के झंडे लिए हुए थे। आगे-आगे घोड़े पर बैठे हुए लोग तथा उनके पीछे हाथों में बैनर लिए हुए लोग चल रहे थे। ठेलों पर विभिन्न दरगाहों, मस्जिदों की प्रतीकात्मक आकृतियां बनाकर रखी गई थीं। जुलूस में शामिल लोग लाउडस्पीकर से नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
कुछ संगठनों के लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का जलपान कराकर स्वागत किया तो कुछ दुकानदारों ने उन्हें फल आदि वितरित किए। दोपहर बाद सभी मोहल्लों के जुलूस वापस लौट गए। हर उम्र के लोगों में ईद मिलादुन्नबी को लेकर भरपूर उत्साह देखा गया।
व्यवसायी हैदर अली राइनी, नसरुद्दीन, कृष्णा, सतीश पटेल, जमील राइनी, शेषनाथ गुप्ता, चांद कुरैशी, सुनील जायसवाल, सुकट, समशेर आलम, रामू गुप्ता, अयूब राइनी, अहमद राइनी, मूसा, मुनीब, राजेंद्र केशरवानी, राजकुमार केशरवानी, रईस अब्बासी, शमशेर अब्बासी आदि ने जुलूस में शामिल लोगों को नाश्ता कराया।