{"_id":"684693a831733a41e80b08ca","slug":"the-lover-reached-in-laws-house-to-meet-his-girlfriend-got-caught-video-went-viral-incident-from-kushinagar-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंच गया प्रेमी, पकड़ा गया- मुंह काला कर घुमाया; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंच गया प्रेमी, पकड़ा गया- मुंह काला कर घुमाया; देखें वीडियो
Mon, 09 Jun 2025 01:26 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:26 PM IST
सार
एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के हाथ बंधे हुए दिख रहें हैं और एक व्यक्ति उसके मुंह पर कालिख पोतता नजर आ रहा है। वहीं, विवाहित प्रेमिका उसके साथ ही जानें की ज़िद्द पर अड़ी है। प्रेमी को प्रेमिका के ससुराल वालों ने पकड़ कर प्रेमिका के मायके में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
युवक का मुंह काला कर वीडियो बनाया गया
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
कुशीनग के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद ससुराल में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिवारों के लोगों पकड़ कर कुर्सी में बांध मुंह मे कालीख पोतने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
विज्ञापन
जनपद के तुर्क पट्टी थाने के एक युवती की शादी बीते 4 जून को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हैं।
शादी के बाद उसकी विदाई हो गई और वो अपने ससुराल आ गयी। उसके गांव के ही एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका प्रेमी उससे मिलने के लिए रविवार की रात को गांव के कुछ लड़कों के साथ विवाहिता के ससुराल पहुंच गया। भनक लगते ही परिवार के लोग उसे पकड़ कर कुर्सी में बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ गए युवक अंधेरे का फायदा उठा मौका देख भाग निकले। युवक के मुंह पर कालिख पोता गया, जिसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के हाथ बंधे हुए दिख रहें हैं और एक व्यक्ति उसके मुंह पर कालिख पोतता नजर आ रहा है। वहीं, विवाहित प्रेमिका उसके साथ ही जानें की ज़िद्द पर अड़ी है।
ससुराल के लोग विवाहिता के मायके में सूचना भिजवा उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे है। प्रेमी को घर पर ही रोकें रखें हैं। इस सम्बंध में एसएचओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दो परिवारों का आपसी मामला है, पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।