फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The license was suspended in 2020 itself, the accused had taken the revolver to intimidate

Kushinagar News: 2020 में ही निलंबित हो गया था लाइसेंस, धौंस जमाने रिवाल्वर ले गया था आरोपी

Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The license was suspended in 2020 itself, the accused had taken the revolver to intimidate
डीसी मनरेगा कार्यालय में हुई मारपीट का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिवाल्वर जब्त
विज्ञापन

लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद रिवाल्वर लेकर पहुंचा था तकनीकी सहायक
महराजगंज। बुधवार को विकास भवन स्थित डीसी मनरेगा कार्यालय में हुए मारपीट प्रकरण में एक नया मामला सामने आया है। बर्खास्त तकनीकी सहायक अरविंद श्रीवास्तव जिस रिवाल्वर को लेकर कार्यालय पहुंचा था, उसका लाइसेंस अक्टूबर 2020 में ही निलंबित हो चुका था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया और रिवाल्वर जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को आरोपी तकनीकी सहायक अरविंद श्रीवास्तव लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह के कार्यालय में पहुंच गया था। विवाद के दौरान उसने मारपीट की थी और हथियार के बल पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। घटना के बाद डीसी मनरेगा की तहरीर पर सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ लोक सेवक पर हमला करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को घायल डीसी मनरेगा का पुलिस ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन

अरविंद श्रीवास्तव की सेवा 20 जून 2024 को 60 वर्ष से दो वर्ष अधिक सेवा देने के आरोप में समाप्त कर दी गई थी। दो वर्षों के मानदेय की रिकवरी भी निर्धारित की गई थी। इस कार्रवाई के विरोध में वह कोर्ट में मामला लड़ रहा है। इसी मामले को लेकर विवाद बताया जा रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को विकास भवन में स्थित सामान्य रही, अधिकारी अपने कक्ष में कार्य को निपटाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी बर्खास्त तकनीकी सहायक को विकास भवन के पास से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रिवॉल्वर को जब्त करते हुए मालखाने में जमा किया गया है।
वर्जन
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांतिभंग की आशंका में उसका चालान कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-एसपी, सोमेंद्र मीणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed