फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The last rites of a democracy fighter were cremated with state honours.

Kushinagar News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ लोकतंत्र रक्षक सेनानी का अंतिम संस्कार

Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
The last rites of a democracy fighter were cremated with state honours.
लोकतंत्र रक्षक सेनानी के अंतिम संस्कार में घाघी नदी के तट पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देते तहसीलदा
कसया। जेपी आंदोलन में जेल गए लोकबंधु राजनारायण के निजी सचिव रहे सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य, आपात काल के युवा नेता, प्रखर समाजवाद के पुरोधा लोकतंत्र रक्षक सेनानी के कुमार (खेलू नेता) का बीते बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को मल्लूडीह स्थित घाघी नदी पर तहसीलदार कसया धर्मदेव सिंह व एसआई रत्नेश मौर्य के संयुक निर्देशन में गार्ड आफ आनर देकर राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। कुमार का शव उनके पैतृक निवास मल्लूडीह से तिरंगे में लपेट कर अंतिम यात्रा के लिए निकाला गया जो गाव के ही घाघी नदी पर पहुंचा जहा भंते रत्नाकर की उपस्थिति में बौद्ध धर्म द्वारा पंचशील के साथ उनके ज्येष्ठ पुत्र जनार्दन सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानी मिथिलेश्वर पांडेय, राधाकृष्ण सिंह, ज्ञानेंद्रलाल श्रीवास्तव, छोटेलाल शर्मा, बंका सिंह, राजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed