{"_id":"695d67e6836d54e0c404eced","slug":"the-lakshmiganj-rambagh-road-will-be-seven-meters-wide-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152154-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात मीटर चौड़ी होगी लक्ष्मीगंज-रामबाग सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात मीटर चौड़ी होगी लक्ष्मीगंज-रामबाग सड़क
Wed, 07 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज/लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लक्ष्मीगंज-रामबाग सड़क की सूरत बहुत जल्द बदलने वाली है। इस सड़क की चौड़ाई पौने चार मीटर से बढ़ाकर अब सात मीटर की जाएगी। 9.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। पड़ोसी जिला महराजगंज तक आवागमन में सहूलियत होगी।
लक्ष्मीगंज बाजार से रामबाग चौराहे पर कप्तानगंज-नौरंगिया पिच सड़क को जोड़ने वाली यह सड़क क्षेत्र के विभिन्न गांव को जोड़ते हुए महराजगंज जिले के घुघली मार्ग को सीधे जोड़ेगी। सड़क चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र के कई गांव के लोगों को घुघली के रास्ते महराजगंज, सिसवा बाजार, निचलौल, ठूठीबारी की तरफ से जाना आसान हो जाएगा।