फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of rigging and black marketing in urea distribution dominated the farmers' day

Kushinagar News: किसान दिवस में छाया यूरिया वितरण में धांधली और कालाबाजारी का मुद्दा

Thu, 21 Aug 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The issue of rigging and black marketing in urea distribution dominated the farmers' day
- कलक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने यूरिया वितरण के दौरान धांधली और कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अधिकारियों ने किसानों को उनकी शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया। किसानों ने धान के बीज बीपीटी-5204 में समय से पहले पौधे में बाली निकलने की शिकायत की। इस पर उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 213.00 क्विंटल बीज का आवंटन हुआ था, जिसमें से 1222 किसानों को यह बीज वितरित किया है। उसमें से 123 किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की है। चिह्नित इन सभी किसानों के खेतों का निरीक्षण किया गया है। उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने ग्राम समा अमवा बाजार स्थित सहकारी समिति पर यूरिया के वितरण में धांधली एवं कालाबाजारी का आरोप लगाया। इस जिला कृषि अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान राजेश कुशवाहा ने कहा कि वे पपीते के 800 पौधे लगाए थे, जिसे छुट्टा पशु और नील गाय ने नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने उनकी शिकायत से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। किसान गिरिश राय ने कहा कि विद्युत किसान कनेक्शन के लिए पैसा जमा करने के बाद भी उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने 10 और 16 केवीए के ट्रांसफऍर्मर स्टोर में उपलब्ध न होने से कनेक्शन देने में देरी की बात कही।

उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तहत जिले में करीब 50 हजार किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे किसान तत्काल ईकेवाईसी करा लें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भुगतान नही मिला है वे अपना एनपीसीआई बैंक से कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed