{"_id":"69596e9d82ad2568f8014d11","slug":"the-innocent-child-died-under-suspicious-circumstances-and-the-father-has-accused-the-mother-of-murder-kushinagar-news-c-7-1-gkp1041-1185924-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में मासूम की हुई मौत, पिता ने मां पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में मासूम की हुई मौत, पिता ने मां पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार शाम पांच साल की एक मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची की मां का कहना है कि बच्ची ने खेल-खेल में घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि बच्ची के पिता ने मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव निवासी शमसुद्दीन ने दो शादियां की हैं। हालांकि अनबन के करण दोनों पत्नियां उसके साथ नहीं रहतीं। दोनों ने शमसुद्दीन पर गुजारा भत्ते के लिए केस कर रखा है। पहली पत्नी अपनी पांच साल की बेटी आलिया के साथ पडरौना में रहती है। शमसुद्दीन मुंबई में रहता है। हर्जाना मामले में करीब दो महीने पहले कोर्ट में पेश हुआ था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से छूट कर गांव में रह रहा था।
इसी बीच शुक्रवार शाम उसे पता चला कि उसकी पहली पत्नी की पांच साल की बेटी आलिया की मौत हो गई है। इस पर उसने पुलिस को तहरीर दी। शमसुद्दीन की पहली पत्नी का कहना है कि शाम को खेलते-खेलते बच्ची ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। गंभीर हालत में बच्ची को सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पति की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।