{"_id":"6877f9c5d99adcc7d10e4cc0","slug":"the-injured-in-the-accident-died-during-treatment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141646-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
Thu, 17 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव के सामने सोमवार की देर रात को अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था, जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
कटाई भरपुरवा गांव के हनुमानगंज निवासी 55 वर्षीय गणेश कुशवाहा सोमवार की देर रात करीब साढ़े सात बजे पडरौना से अपना इलाज करवाकर बाइक से घर वापस जा रहे थे कि हिरनही गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जानकारी होने के बाद घरवाले सीएचसी विशुनपुरा में इलाज करवाने ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर के डॉक्टरों ने भी गोरखपुर रेफर कर दिए। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान गणेश की मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो गई।