फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The injured are being treated at the medical college, a case has been registered against the attackers

घायलों का मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज, हमलावरों पर केस दर्ज

Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The injured are being treated at the medical college, a case has been registered against the attackers
घायलों का मेडिकल कॉलेज में हो रहा इलाज, हमलावरों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिहुलिया मठिया निवासी पिता-पुत्री व पुत्री को चाकू मारने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के सिहुलिया मठिया गांव में सोमवार की रात बच्चों के विवाद में हुई छुरेबाजी में घायल एक परिवार के पिता-पुत्र व बेटी का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रामकोला थाना क्षेत्र के सिहुलिया मठिया गांव निवासी रामअवध (50) का बगल के रहने वाले बद्री व तूफानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान रामअवध और उनके पुत्र दिनेश (18) तथा पुत्री संजना (14) को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। गांव के लोगों ने रामकोला पुलिस को सूचना दी तो एसओ केपी सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चार व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed