फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The ingenuity of the children was seen in the science exhibition and children's fair.

Kushinagar News: विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेला में दिखी नौनिहालों की मेधा

Sat, 18 Nov 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The ingenuity of the children was seen in the science exhibition and children's fair.
महुअवा स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते पूर्व मंत्री डॉ. प
- तुर्कपट्टी के सूर्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी महुअवा स्थित सूर्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शनी बच्चों ने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी की शुरुआत पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व बसपा प्रत्याशी इलियास अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में किडनी फंक्शन, लंग्स फंक्शन, सोलर एनर्जी, भूकंप संकेतक, वर्षा संकेतक, प्राकृतिक एयर कंडीशनर सहित ज्यामितीय को खूब सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. पीके राय ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना आज के शिक्षकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि इस स्कूल के बच्चों में अपार प्रतिभा दिख रही है। शिक्षक इन्हें और तराशने का कार्य करें।
विज्ञापन

इलियास अंसारी ने बच्चों की ओर से लगाए गए आर्गेनिक खेती से तैयार फसलों की खाद्य सामग्री को चखा और प्रशंसा की। विद्यालय के संस्थापक अष्टभुजा शाही व प्रबंधक प्रफुल्ल शाही ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वसीम खान, सावन, वंदना शाही, प्रियदर्शिनी राय, मंजू शाही, प्रियंका शाही, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह, डॉ. गोरख राय, सुरेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed