{"_id":"69b4762ef804fe7b340e3c14","slug":"the-increasing-number-of-thefts-has-frightened-the-people-of-the-area-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156303-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरी की बढ़ रही वारदात से सहमे क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरी की बढ़ रही वारदात से सहमे क्षेत्र के लोग
Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के गांव और चौराहों पर लगातार वाहन और घरों में समान चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाओं से लोगों में भय है। आश्चर्य की बात तो यह है कि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ने के बाद भी पुलिस की तरफ से ऐसी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों का भय कम हो सके।
बीते 13 फरवरी की रात थानाक्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में आयोजित जलसा में शामिल होने आए विजयपुर उत्तर पट्टी निवासी सिराजुल अंसारी का चार पहिया वाहन चोरी हो गई। घटना के चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि फुरसतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह की बाइक 16 फरवरी को उनके दरवाजे से ही चोर लेकर चंपत हो गए। केस दर्ज कराने गए पीड़ित को पुलिस ने बैरंग वापस कर दिया।
22 फरवरी की रात तुर्कपट्टी बाजार स्थित मुन्ना मद्धेशिया की दुकान में चोरी हो गई। 26 फरवरी को गुरवलिया बैंक परिसर से लालचंद यादव की बाइक गायब हो गई। तहरीर के बाद भी इस घटना का प्राथमिकी दर्ज नही किया गया। चोर 28 फरवरी की रात भेलया चौराहा स्थित शराब भट्ठी में चोरी हो गई। इसके अलावा सरिसवा में एक ही रात में चार दुकानों में चोरी हो गई थी। घटना की सूचना के बावजूद पुलिस ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। 30 सितंबर को श्रीपतखंड में लालमती देवी के घर लाखों का गहना एवं पच्चास हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस संबंध में सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्दी ही घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।