फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The husband was getting married for the second time, but when the first wife arrived, he ran away.

Kushinagar News: पति कर रहा था दूसरी शादी पहली पत्नी पहुंची तो भागा

Mon, 01 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The husband was getting married for the second time, but when the first wife arrived, he ran away.
सपहा। रविवार सुबह कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर स्थित मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में पति की दूसरी शादी को रोकने के लिए पहली पत्नी विवाह स्थल पर पहुंची और हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस व स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाला और जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक पहली पत्नी को देखते ही दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया। यह स्थिति देख बराती भी धीरे से निकल लिए। दूसरी शादी रचाने पहुंचे तमकुहीराज निवासी एक युवक की पहली पत्नी अचानक मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन को देखकर पहली पत्नी भड़क उठी और हंगामा करने लगी। कुछ ही देर में शादी समारोह अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है, जबकि कानूनन तलाक नहीं हुआ था। शादी स्थल पर पत्नी के विरोध के बाद और पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी पति और घरवाले फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक इस दौरान पहली पत्नी और दुल्हन के बीच खूब कहासुनी भी हुई। पहली पत्नी को पता चला कि पति की दूसरी शादी किसी और से हो रही है तो वह अपने भाई को लेकर शादी के स्थान मंदिर पर पहुंची, तब तक शादी अंतिम पड़ाव में था। पहली पत्नी को देखने के बाद दूल्हा बने पति सकते में आ गया और मौके से फरार हो गया। साथ ही परिवार के लोग भी भाग निकले। पति तमकुहीराज क्षेत्र के एक गांव और महिला बिहार प्रांत की गोपालगंज की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed