फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The husband turned out to be the murderer, the body was thrown in the paddy field

Kushinagar News: पति ही निकला कातिल, धान के खेत में फेंका था शव

Wed, 06 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
The husband turned out to be the murderer, the body was thrown in the paddy field
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नाउ मुंडा गांव में रविवार की देर शाम रेखा उर्फ शिवानी नामक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया गया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे, जिसकी बदौलत पुलिस हत्यारोपी पति तक पहुंच गई। आरोपी पति ने पत्नी के कृत्यों से क्षुब्ध होकर हत्या की बात स्वीकार की है। मंगलवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन नवंबर की शाम हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव नाउमुंडा निवासी गुड्डू यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रेखा उर्फ शिवानी (34) की अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है और शव को धान के खेत में फेंक दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर दिया गया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्य भी एकत्रित किए गए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतका रेखा उर्फ शिवानी के पति गुड्डू यादव ने ही हत्या की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी गुड्डू यादव ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के कृत्यों से परेशान हो चुका था। बार-बार पत्नी की ओर से अपशब्दों का प्रयोग किया जाता था। इसको लेकर आपस में कई बार मारपीट हो चुकी थी। गांव व घर में बदनामी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। तभी से पत्नी को जान से मारने का इरादा बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने स्वीकार किया कि रविवार की देर शाम जब उसकी पत्नी शौच के लिए गई तो वह भी उसके पीछे गया और मौका पाकर मंझरिया माता मंदिर जाने वाले रोड के पास धान के खेत में अपने पास पहले से रखे चाकू से ताबड़तोड़ पत्नी पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त कुछ लोगों ने उसे देख लिया था। लोगों के शोर मचाने पर वह गन्ने के खेत में छिप गया और खून से सने कपड़े को बदलकर अंधेरे का लाभ उठाकर घर पहुंच गया। वहां से कपड़ा बदलकर कोतवाली हाटा पहुंचा और तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। एसपी ने बताया कि शातिर तरीके से आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े को भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हाटा कोतवाली के इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल, एसएसआई मंगेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed