{"_id":"677ec1a35d9d9d0eb40f1d9b","slug":"the-house-is-locked-the-family-is-not-returning-due-to-fear-of-action-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-129924-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में लटका ताला, कार्रवाई के डर से नहीं लौट रहा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में लटका ताला, कार्रवाई के डर से नहीं लौट रहा परिवार
Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। गोरखपुर के गुलरिहा स्थित ससुराल गई विवाहिता को भगा ले जाने के आरोपी युवक की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी के परिजन फरार हैं और घर में ताला लटक रहा है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी कड़ी निगरानी कर रही है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव के लौकरिया टोला की एक लड़की की शादी गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई है। आरोप है कि कुछ रोज पहले लौकरिया निवासी रोज मोहम्मद लड़की को उसकी ससुराल से भगा ले गया। इस मामले में गुलरिहा पुलिस ने रोज मोहम्मद पर केस दर्ज किया है। दो जनवरी को आरोपी की तलाश करते हुए गुलरिहा पुलिस लौकरिया पहुंची थी और रोज मोहम्मद के पिता व परिजनों से पूछताछ की थी। अगले दिन पीड़ित व आरोपी के परिजनों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें रोज मोहम्मद की मां समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं थीं। दूसरे पक्ष के लोग भी चोटिल हुए थे।
पांच जनवरी को गांव में मारपीट में घायल रोज मोहम्मद की मां की मौत की अफवाह फैल गई थी। नेबुआ नौरंगिया पुलिस पहुंची तो घर में ताला बंद मिला और पता चला कि परिवार की महिलाएं मायके चली गई हैं। जिस माहिला की मौत की अफवाह फैली थी वह पुलिस को सिंघहा में जिंदा मिली। उसने दूसरे पक्ष पर निर्वस्त्र करने और कपड़े जलाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। अब गांव का माहौल सामान्य है लेकिन पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी का परिवार गांव नहीं लौट रहा और घर में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी युवक के बचाव के लिए उसके परिवार की महिलाएं बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगा रही हैं। गांव पर बीट सिपाही को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- उमेश चंद्र भट्ट, सीओ, खड्डा