फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The hot clothes given for orphans

अनाथ बच्चों को दिए गर्म कपड़े

Sun, 14 Jan 2018 11:32 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 14 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
The hot clothes given for orphans
बांटे कपड़े। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  परसौनी कला स्थित अनाथालय में रविवार को मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था की तरफ से 37वीं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने सामाजिक कुरीतियों पर करारा प्रहार किया। कार्यक्रम के अंत में अनाथालय में मौजूद 28 बच्चों में गर्म कपड़े बांटे गए। कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अपने सुुख सुविधाओं को लिए सभी जीते हैं लेकिन जो व्यक्ति दूसरों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दे, उसे ही समाज याद करता है, क्योंकि निराश्रितों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद हेमंत सिंह ने ‘काश कोई मेरा सपना होता....’ कविता सुुनाई। फिरोज अश्क लक्ष्मीगंजवी ने ‘मां-बाप का कर्ज अगर चाहते हैं निभाना, अनाथ बच्चों को भी सीने से लगाना होगा.... ’कविता सुनाई। इसके बाद मधुसूदन पांडेय, उग्गम चौधरी, बलराम राय आदि कवियों ने कविताएं सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में अनाथालय के सभी बच्चों में गर्म कपड़े बांटे गए। इस अनाथालय में 28 बच्चे हैं। इस मौके पर अनाथालय की संचालक सिरीन बसुमता, राजेश दुबे, सुभाष यादव, संदीप अग्रवाल, द्रोपदी पांडेय, आराधना पांडेय, रंभन सिंह बसुमता, सोनू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, ऋषिकेश पांडेय, शशि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed