फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The heat will increase further, heat wave likely on 15-16

Kushinagar News: अभी और बढ़ेगी तपिश, 15-16 काे लू के आसार

Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The heat will increase further, heat wave likely on 15-16
पडरौना। अभी गर्मी का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है, बल्कि सूरज की तपिश और बढ़ेगी। अगले दो दिनों में जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्शियस भी जा सकता है। मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान में 15 और 16 मई काे जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में मौसम का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। सुबह के समय मौसम की सापेक्षिक आर्दता 57 से 75 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 26 से 34 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 13 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूरवा चलने की संभावना है। 15 और 16 मई को लू (गर्म दिन) चलने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय घर बार निकले लोगों को लू से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जानवरों को भी लू से बचाव के लिए विशेष ख्याल रखें। दिन में खेतों में जाने से बचें और पानी पीते रहें। फसलों में हल्की सिंचाई करें। सुनिश्चित करें कि खेतों में अधिक जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed