Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The harshness of winter, the fog also increased the difficulty

Kushinagar News: सर्दी की बेदर्दी, कोहरे ने भी बढ़ाई मुश्किल

Thu, 12 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The harshness of winter, the fog also increased the difficulty
सर्दी की बेदर्दी, कोहरे ने भी बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक नगर की सड़कों पर नजर आया सन्नाटा, दोपहर में दिखा सूरज
ठंड के प्रभाव से त्वचा के रोग भी करने लगे हैं परेशान, डॉक्टर की सलाह, बरतें सावधानी
पडरौना। कोहरे के साथ गलन ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 14.4 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह है कि सर्दी बेदर्दी बन गई है। वहीं कोहरे की वजह से करीब 10 बजे सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। नगर में दुकानें जहां विलंब से खुलीं। वहीं चौराहों पर कम आवाजाही नजर रही। दोपहर दो बजे के बाद बादलों की ओट से सूरज हल्का नजर आया। हालांकि ठंडी हवाओं के आगे यह बेअसर रहा। शाम ढलते ही ठंड के प्रभाव से शहर शांत हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे चार-पांच दिनों तक गलन बनी रहेगी।
रविवार तक तापमान का पूर्वानुमान
दिन ........................ अधिकतम तापमान ....................... न्यूनतम तापमान
बृहस्पतिवार .......... 14.4 डिग्री सेल्सियस .............. 5.6 डिगी सेल्सियस
शुक्रवार ................. 17 डिग्री सेल्सियस ................. 10 डिग्री सेल्सियस
शनिवार ................. 18 डिग्री सेल्सियस ......... ...... 10 डिग्री सेल्सियस
रविवार ............... 19 डिग्री सेल्सियस .......... ...09 डिग्री सेल्सियस
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ी है। इस तरह का मौसम अभी आने वाले चार-पांच दिनों तक बने रहने की संभावना है।
श्रुति वी सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सरगटिया, कुशीनगर
बढ़ने लगीं बीमारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गलन भरे मौसम से बीमारियां बढ़ने लगी हैं। हृदय रोग, खांसी-जुकाम, जोड़ों के दर्द, अस्थमा और त्वचा के रोगियों की तादाद बढ़ गई है। डाक्टरों का कहना है कि जब तक गलन रहेगी, इन बीमारियों के मरीज 10 से 15 फीसदी बढ़े रहेंगे। पडरौना नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टर संजीव सुमन ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में त्वचा रोग भी परेशान करते हैं। ऐसे मौसम में त्वचा सूखी, लाल और पपड़ीदार हो जाती है। इससे त्वचा में खुजली होने, चकते पड़ने, हाथ और पैरों की अंगुलियों में सूजन की शिकायत होती है। इससे बचने का उपाय है कि नहाने के दौरान गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। शरीर पर किसी भी ज्यादा केमिकल वाले किसी साबुन इत्यादि का इस्तेमान न करें। त्वचा को नरम और मुलायम रखने के नारियल तेल सहित नमी देने वाले क्रीम और लोशन लगाएं। विटामिन डी से भरपूर चीजों को खाने में इस्तेमाल करें। इसके अलावा अन्य बीमारियों से बचाव के लिए हल्का व्यायाम करें। शरीर को गर्म रखने के लिए खान-पान को सही रखें। खाना हमेशा गर्म और ताजा खाएं। गुनगुना पानी पीएं और कोई भी ठंडी चीज खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के मौसम में शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे पैर की अंगुलियां सूजन के साथ लाल हो जाती हैं। इसमें खुजली भी होती है। इसके अलावा त्वचा में रुखापन आ जाता है, जिससे खुजली संबंधी बीमारियां बढ़ जाती हैं। इससे बचाव के लिए ऊनी मोजे पहनें और गर्म पानी से सूजन वाले अंगों की सिकाई करें।
डॉ. ममता यादव, चर्म रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed