{"_id":"6988e6597afe5259a40ee642","slug":"the-girlfriends-complaint-shocked-the-boyfriend-but-after-reaching-a-compromise-the-two-returned-home-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154348-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमिका की तहरीर से प्रेमी के उड़े होश, समझौते के बाद दोनों पहुंचे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमिका की तहरीर से प्रेमी के उड़े होश, समझौते के बाद दोनों पहुंचे घर
Mon, 09 Feb 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता था। दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली, लेकिन युवक युवती को साथ रखने से आना-कानी करने लगा। पुलिस तक मामला पहुंचा तो दोनों राजी हो गए।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग दूसरे थाना क्षेत्र के एक युवक से चल रहा था। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के सिलसिले में आने-जाने के दौरान हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने आपसी सहमति से मंदिर में शादी भी कर ली थी। लेकिन कुछ समय बाद युवक ने युवती को साथ रखने से इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने रामकोला थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस की तेजी से युवक के होश उड़ गए। वह थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि आपसी समझौते के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और युवती को साथ रखने पर सहमति जताई। समझौता होने के बाद दोनों एक साथ युवक के घर चले गए। पुलिस ने भी आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया।