फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girl who fell into Chhoti Gandak canal was not found even on the second day.

Kushinagar News: छोटी गंडक नहर में गिरी छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Tue, 03 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
The girl who fell into Chhoti Gandak canal was not found even on the second day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामकोला। पडरौना कोतवाली के दांदोपुर बड़ी गंडक नहर पुल से फिसल कर पानी में गिरी माघी मठिया निवासी 14 वर्षीय प्रतिमा गौतम का दूसरे दिन भी एनडीआरएफ की तलाश करती रही लेकिन नहीं मिली।

रामकोला थाने के गांव माघी मठिया निवासी देवकीनंदन की 14 वर्षीय बेटी प्रतिमा गौतम दांदोपुर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी जो रविवार को अपनी सहेली साधना के साथ स्कूल से वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन


साधना के अनुसार वह दांदोपुर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पुल के रिलिंग पर चल रही थी कि अचानक उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरी। साधना अचानक उसे नहर में गिरते देख चिल्लाने लगी । इसके बाद उसने गांव में जाकर शोर मचाया, ग्रामीण पहुंचे और मिश्रौली चौकी पर फोनकर सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मिश्रौली संदीप वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और एसडीएम को सूचना दी। कुछ ही देर में एसडीएम सदर महात्मा सिंह एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोट के सहारे नहर में खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन दूसरे दिन भी गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम छात्रा को तलाश ती रही लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed