{"_id":"6a6bada8680971d1a90f2dce","slug":"the-girl-got-a-new-bicycle-her-face-lit-up-with-joy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164788-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्ची को मिली नई साइकिल, खिल उठा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्ची को मिली नई साइकिल, खिल उठा चेहरा
Fri, 31 Jul 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
कसया। सीएचसी परिसर से साइकिल चोरी होने के बाद मायूस हुई छात्रा खुशी राय के चेहरे पर बृहस्पतिवार को फिर मुस्कान लौट आई। सीएचसी के चिकित्सकों और नगर पालिका परिषद के राकेश जायसवाल के सहयोग से उसे नई साइकिल भेंट की गई। धोकरहा निवासी खुशी राय किसी कार्य से तीन दिन पूर्व सीएचसी आई थी। इसी दौरान उसकी साइकिल चोरी हो गई। घटना से बच्ची और उसका परिवार काफी परेशान था। जानकारी मिलने पर सभासद रत्नेश श्रीवास्तव ने पहल करते हुए चिकित्सकों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर बच्ची को नई साइकिल उपलब्ध कराई।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली साइकिल व सामान चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। कहा कि अस्पताल आने वाले लोग पहले से ही विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। यदि उनके साथ चोरी जैसी घटनाएं हो जाएं तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। इसलिए अस्पताल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को मजबूत किया जाना चाहिए। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. संजय सिंह, फार्मासिस्ट राकेश मणि, सभासद रत्नेश श्रीवास्तव, राजेश मधेशिया, रविंद्र मधेशिया, पवन जायसवाल विपुल दूबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।