{"_id":"64330a75444e71e4750ac696","slug":"the-girl-died-due-to-drowning-in-water-kushinagar-news-c-7-1-119637-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पानी में डूबने से हुई थी युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पानी में डूबने से हुई थी युवती की मौत
Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की शाम मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के चखनी फाल के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में शनिवार की शाम जिस युवती का शव मिला था, उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से बताई गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पटहेरवा थाना क्षेत्र स्थित ससुराल काजीपुर गांव के पास कर दिया।
विवाहिता रुबी खातून (19) तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग में मां के साथ रहती थी। विवाहिता ने मां जैतून नेशा को बिना बताए पड़ोस की युवती को एंड्रायड मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये दे दिए थे। बदले में युवती ने रुबी को की-पैड मोबाइल खरीद कर दिया। विवाहिता की मां को बृहस्पतिवार को जब रुपये की जरूरत पड़ी तो बॉक्स में रुपये ढूंढने लगी, लेकिन नहीं मिले। मां के पूछने पर रुबी ने पूरी बात बताई।
बताया जा रहा है कि उसकी मां गांव के कुछ लोगों के साथ पड़ोसी युवती के घर गई तो वह रुपये लेने की बात से मुकर गई। इसके बाद रुबी की मां ने बेटी की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर वह शुक्रवार की भोर में घर से निकल गई थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से करीब दो किलोमीटर दूर चखनी फाल के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में उसका शव मिला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाला। रुबी के चाचा गुल मोहम्मद ने शव की शिनाख्त की। एसएचओ नीरज कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रुबी की मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई है।