फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The gift of five flyovers will speed up development

Kushinagar News: पांच फ्लाईओवर की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

Wed, 21 May 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The gift of five flyovers will speed up development
फाजिलनगर में फ्लाईओवर शिलान्यास कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री
हाटा/फाजिलनगर। हाटा और फाजिलनगर में मंगलवार को पांच फ्लाईओवर का शिलान्यास भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कारपोरेट मंत्रालय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। हाटा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और फाजिलनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के लिए यह एतिहासिक उपलब्धि है। ब्लैक स्पाट पर होने वाले हादसों पर इससे रोक लगेगी। पांच फ्लाईओवरों पर 111 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी दोनों विरासत की रक्षा कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता जागता उदाहरण हैं। यूपी में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है। अयोध्या में हमारी विरासत की रक्षा हुई। भगवान राम का भव्य मंदिर बना है। चित्रकूट से प्रयागराज से वाराणसी तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण सांसद विजय दुबे के प्रयास से हो रहा है।
विज्ञापन

कई बार इसमें अवरोध आया, लेकिन इन्होंने प्रयास करना नहीं छोड़ा, जिसका नतीजा है कि कुशीनगर जिले को बड़ी सौगात मिली है। सांसद कुशीनगर विजय सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि हाटा के बाघनाथ व केन यूनियन चौराहे पर फ्लाईओवर के शिलान्यास जनता के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाइओवर के निर्माण की फाइल स्वीकृत किया। 111 करोड़ की लागत से पांच फ्लाईओवर का एक साथ शिलान्यास हो रहा है। तीन अन्य फाजिलनगर बघौचघाट मोड़, पटहेरिया व सलेमगढ़ चौराहा पर बनेंगे। राज्यमंत्री ने रिमोट से परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया, जबकि संचालन मंन्जय तिवारी ने किया। इस दौरान विधायक विवेकानंद पांडेय, डॉ. असीम, विनय गोड़, पूर्व विधायक पवन केडिया, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, राम बचन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed