{"_id":"69f5174861e1b197d4031dda","slug":"the-gayatri-mahayajna-commenced-amidst-vedic-chanting-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159074-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ गायत्री महायज्ञ
Sat, 02 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
जोकवा बाजार। लछिया देवरिया इन दिनों अचानक आध्यात्मिक चेतना के महाकुंभ में बदल गया है। गांव की गलियों से लेकर सिद्ध धाम तक हर ओर गूंज रहे वैदिक मंत्र, जलते दीपों की आभा और उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ से मानो पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया हो।
अखिल विश्व गायत्री परिवार और शांतिकुंज के मार्गदर्शन में श्री सिद्ध सनातन शक्ति धाम (मतवा जी कुटी) में शुरू हुआ सात दिवसीयविराटप्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था की प्रचंड लहर बनकर उभरा है। करीब दो सौ वर्ष पुराने इस सिद्ध स्थल पर जब यज्ञ की अग्नि प्रज्ज्वलित हुई और शंखनाद गूंजा, तो वातावरण में ऐसी दिव्यता घुली कि हर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठा। महिलाएं मंगलगीत गा रही हैं, युवा सेवा में जुटे हैं और बुजुर्ग आंखें मूंदे मंत्रों में लीन है तो हर दृश्य अपने आप में अद्भुत है।महोत्सव के दौरान वेदमाता गायत्री, राधा-कृष्ण, बालाजी हनुमान, शनिदेव, कालभैरव, कुर्मदेव और बासुकीनाग भगवान की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है। हर दिन नए अनुष्ठान, नई ऊर्जा और नई भीड़ को आस्था का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।इस आध्यात्मिक अभियान के केंद्र में हैं अवधेश पाण्डेय, जो अपने पिता स्व. रामहर्ष पाण्डेय की स्मृति को अमर बनाने के साथ इस प्राचीन धाम की खोई गरिमा लौटाने में जी-जान से जुटे हैं। आयोजन को डॉ. प्रणव पंड्या और शैलबाला पंड्या का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त है, जिससे पूरे कार्यक्रम को नई दिशा और ऊर्जा मिली है।शांतिकुंज से आई विशेष टोली में भास्कर तिवारी, श्याम जी और हरिदास जी के नेतृत्व में पूरे अनुष्ठान को शास्त्रोक्त विधि से संपन्न करा रही है। सुबह की पहली किरण से लेकर देर रात तक पूजा, यज्ञ, भजन संध्या, दीपयज्ञ और अखंड जाप का सिलसिला जारी है।स्वामी बैरागी के अनुसार 4 मई को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और विशाल भंडारे के साथ इस महोत्सव की पूर्णाहुति होगी,