{"_id":"685ef916860fba5bd7042685","slug":"the-fraudsters-duped-the-old-man-and-took-away-rs-29000-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140446-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुजुर्ग को झांसा दे 29 हजार उड़ा ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुजुर्ग को झांसा दे 29 हजार उड़ा ले गए टप्पेबाज
Sat, 28 Jun 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बुजुर्ग को बातों में फंसाकर बाइक सवारों ने रकम ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। शाम तक पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसी टीवी कैमरा खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बोधीछपरा निवासी 54 वर्षीय शिवनाथ यादव पंजाब नेशनल बैंक छितौनी से 29 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। बैंक से निकलने के बाद वह तंबाकू की दुकान पर गए और तंबाकू खरीदने के बाद घर के लिए चले। अभी वह छितौनी-पनियहवा रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंंचे थे कि काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका।
चाचा नमस्ते कहकर अभिवादन किया और कमर के नीचे व कुर्ते की जेबों की तलाशी ली। थैली में रखे 29 हजार रुपये निकालकर युवक गमछे में पैसे मोड़कर कमर में रखने को कहा और पनियहवा की ओर लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया की मामला संज्ञान में है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसी टीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।