{"_id":"697678965650f40fd305e504","slug":"the-foundation-of-democracy-is-informed-and-active-voters-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153512-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोकतंत्र की नींव हैं जागरूक व सक्रिय मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोकतंत्र की नींव हैं जागरूक व सक्रिय मतदाता
Mon, 26 Jan 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शपथ दिलाते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित कर्मियों में उत्साह देखा गया। इसके उपरांत डीएम ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के माध्यम से आमजन को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। अपने संबोधन में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती की नींव जागरूक और सक्रिय मतदाता पर टिकी होती है। भारत का लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब प्रत्येक नागरिक निर्भीक होकर और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य भी है।
विज्ञापन
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था लोकतंत्र की आत्मा है, जिसे मजबूत बनाने में हर मतदाता की अहम भूमिका है।