{"_id":"6aea4a0b6210aa5e6e0d380b","slug":"the-forest-department-set-up-a-cage-to-capture-the-leopard-but-did-not-place-any-bait-inside-kushinagar-news-c-205-1-ksh1052-171565-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगा दिया पिंजरा, नहीं रखा चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगा दिया पिंजरा, नहीं रखा चारा
विज्ञापन
पिपरा बाजार। पिपरा बाजार क्षेत्र के जड़हा गांव के पास तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने चार दिन तक तलाश अभियान चलाने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में पिंजरा तो लगा दिया लेकिन मंगलवार तक उसमें तेंदुए को आकर्षित करने के लिए चारा नहीं रखा।
मामला पड़रौना वन रेंज का है। बीते 23 अक्तूबर की शाम जड़हा गांव के पास तेंदुआ देखे जाने की चर्चा शुरू हुई थी। अगले दिन सुबह पड़रौना के रेंजर अशोक कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू कराया। हालांकि चार दिन तक जांच के बावजूद तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
27 अक्तूबर की देर शाम जांच टीम को एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर रेंजर अशोक कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे लेकिन तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से निकल गया। इसके बाद वन विभाग ने उसकी तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
आखिरकार रविवार को जड़हा गांव के समीप नहर किनारे झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया। मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक पिंजरा खाली था और उसमें कोई चारा भी नहीं रखा गया था। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।