फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The flag of patriotism was awakened by distributing the tricolor on the nectar festival of independence

Kushinagar: आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा वितरण कर जगाई देशभक्ति की अलख, लोग बोले- जय हिंद

Tue, 09 Aug 2022 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 09:55 AM IST
सार

रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान से आम जनमानस में राष्ट्रवाद की प्रेरणा जागृत होगी। इस मौके पर दुर्गा दयाल तिवारी, अजय सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अवधेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
The flag of patriotism was awakened by distributing the tricolor on the nectar festival of independence
कप्तानगंज के जेपी इंटर कॉलेज में तिरंगा के साथ स्कूल के विद्यार्थी। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सोमवार को तिरंगा वितरण कर देशभक्ति की अलख जगाई गई। नगर में मारवाड़ी युवा मंच पडरौना शाखा की तरफ से मॉल, शापिंग कांपलेक्स सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा का वितरण किया।

विज्ञापन


कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस अभियान से आम जनमानस में राष्ट्रवाद की प्रेरणा जागृत होगी। इस मौके पर दुर्गा दयाल तिवारी, अजय सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अवधेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को जेपी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे से सजाया गया। विद्यालय के संगीत अध्यापक रामदरश शर्मा और प्रेम नारायण पांडेय ने देशभक्ति सुनाकर लोगों में उत्साह भर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड परिसर में हर घर तिरंगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा विकास कर्मियों को तिरंगा वितरित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान आनंद, आशुतोष कुमार यादव, अखिलेश मौर्या, गिरिजा शंकर कुशवाहा, गुड्डू राव, सतीश कुमार, रामनगीना यादव, बड़काई बाबू, अशोक कुमार, रामदेव प्रसाद, दुर्गेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, विधायक विवेकानंद पांडेय ने ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली और गैंनही जंगल में तिरंगा का वितरण किया। इस मौके पर आनंद सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रभु गुप्ता, विनय सिंह, परमात्मा प्रजापति, उमेश गौंड, राजेश गुप्ता, महेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में सोमवार आयोजित झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी दल, जाति, धर्म विशेष का नहीं है। यह राष्ट्र का कार्यक्रम है। इसमें हर किसी को शामिल होना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख खड्डा शशांक दूबे व नौरंगिया प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पाल ने किया। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोषमणि त्रिपाठी, प्रधान प्रभुनाथ, राकेश, फकरुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed