{"_id":"e5c295b88a2f93b736f4a4088ac0c9ba","slug":"the-first-day-a-student-rstiket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन एक छात्रा रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन एक छात्रा रस्टीकेट
kushinagar beauro
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 55365 परीक्षार्थियों ने
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा दी। जबकि पहले ही दिन 6979 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के दौरान डीएम और डीआईओएस ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा
किया। परीक्षा कंट्रोल रूम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में जनता इंटर
कॉलेज धूरिया की एक छात्रा को रस्टीकेट कर दिया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 177 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बुधवार की रात में खोट्ठा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया। सुबह हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 62344 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। डीआईओएस ने जनता इंटर कालेज धुरिया स्थित परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। कंट्रोल रूम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा में 55365 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6979 ने परीक्षा छोड़ दी।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए तमकुहीरोड में बनाये गये तीन परीक्षा केंद्रों पर प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान किसी केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिसके कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ नहीं दिखी।
कसया कार्यालय के अनुसार यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा देने के लिए बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में कुल 637 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। उनमें से 149 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं मरजादी देवी इंटर कॉलेज में कुल 312 में से 66 ने परीक्षा छोड़ी। उधर लिंसन बुद्धिस्ट इंटर कॉलेज में कुल 77 परीक्षार्थियों में से सात ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह इन तीनों कालेजों से कुल 222 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।