{"_id":"66244ce0c3991b13a209b894","slug":"the-fire-created-havoc-more-than-100-houses-were-burnt-cattle-also-got-scorched-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115716-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग ने मचाया तांडव... 100 से अधिक घर जले, मवेशी भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग ने मचाया तांडव... 100 से अधिक घर जले, मवेशी भी झुलसे
Sun, 21 Apr 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
लीलाधर छपरा गांव में आग लगने से जली झोपड़ी।
पडरौना। जिले में शनिवार को जगह-जगह आग लगने से 100 से अधिक घर राख हो गए और दस से अधिक मवेशी झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। पछुआ हवा ने घी का काम किया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में सर्वाधिक 60 झोपड़ियां और गेहूं की फसल जली है। राजस्वकर्मियों ने क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। 25 लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान है। फायर ब्रिगेड कार्यालय में 30 जगह आग लगने की सूचना मिली थी। अग्नि शमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि अब तक के सीजन में सर्वाधिक आगलगी की घटनाएं शनिवार को हुईं। पनियहवा क्षेत्र के रामपुर, तुर्कपट्टी के गड़हिया, कुबेरस्थान के मोहनपुर और कप्तानगंज के सुधियानी में आग से ज्यादा नुकसान हुआ है। 100 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कुरमौल उर्फ सोहनपुर में दोपहर करीब एक बजे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी में नसरुल्लाह अंसारी व रोजद्दीन की झोपड़ी में आग लग गई। वहीं, रोजद्दीन की तीन बकरियां जल मरीं। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया में आग पछुआ हवा के कारण पांच झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। गांववालों ने पंपिंगसेट चलाकर आग पर काबू पाया। रामपुर जंगल के पिपरिया टोले में देखते ही देखते 55 झोपड़ियां व पांच बीघा गेहूं की फसल राख हो गईं। बिकाऊ, ओमप्रकाश, जीतन भारती, अनिरुद्ध कुशवाहा, जोखन भारती, हीरालाल भारती, रामविलास भारती, रामधनी भारती, कमल भारती, सुरेश भारती, भूली भारती, राजेश भारती, हरि नारायण भारती, हीरामन, अदालत आदि बेघर हो गए। पांच बकरियां भी जल मरीं। सूचना पर पहुंचे एसओ हनुमानगंज अजय पटेल व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद ने पानी टैंकर लगाकर गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया।
इसी तरह खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम करदह निवासी लक्ष्मण भारती की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवारवाले किसी तरह जान बचाकर भागे। आग से झोपड़ी व उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देख आसपास के घरों के लोग भी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद गांववालों ने आग पर काबू पाया। चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जौरा मनराखन गांव में बिजली के पोल से निकली चिंगारी एक खेत में गिर गई। तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थोड़ी ही देर में आग नहर को पार कर बगल के गांव धनहा तक पहुंच गई। गांववालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन गांव में शनिवार की दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से निजामुदीन के अनाज की बखार में आग पकड़ लिया। उस रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने आग की लपटों को देख शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग लगी में निजामुदीन का बखार और उसमें रखा अनाज जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने मौके पर पहुंच लेखपाल को इसकी सूचना दी। सेखुई चौराहे पर शनिवार को खाना बनाते समय पप्पू के घर में चूल्हे के पास रखी जलावन में चिंगारी गिरने से आग लग गई। जब तक आग दूसरे घर तक फैलती, तब तक गांव वालों ने उस पर काबू पा लिया। पप्पू के घर पर बोरे में रखी चालव और गेहूं के साथ सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में अज्ञात कारणों से शनिवार की दोपहर तिलक प्रसाद की झोपड़ी में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग ने तिलक, सिंघासन, मोहन, भुखल की आधा दर्जन झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। इन झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन जलकर नष्ट हो गया। जबकि दो भैंस की भी जलने से मौत हो गई। तिलक की झोपड़ी में रखा नकदी भी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद घंटों बाद भी टीम नहीं पहुंच सकी। गांववालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे माधोपुर बुजुर्ग-कौवापट्टी के समीप बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी एकरामूल पंक्चर की दुकान चलाते हैं और ट्रकों के पुराने टॉयर खरीदते-बेचते हैं। शनिवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। इसके कारण दुकान में रखा करीब चार लाख का पुराना टॉयर जलकर राख हो गया। आग समीप के एक चाय की दुकान तक पहुंच गई। जानकारी के बाद इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया।
0
गेहूं के डंठल से लगी आग
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में पूर्व ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह के घर में खिड़की के रास्ते गेहूं के डंठल से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। पूर्व ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह के घर आग के कारण रखी बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जबकि ओमप्रकाश सिंह के घर में मामूली क्षति हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया
00
ढाई एकड़ गेहूं की फसल और झोपड़ियां राख
जौरा बाजार। नगर पंचायत के गड़हियां गांव के पश्चिम अज्ञात कारणों से आग लग गई। पछुआ हवा ने आग में घी डालने का काम किया। देखते ही देखते अगल-बगल के गांव नौकीपट्टी, सोहंग, किशुनदासपट्टी व पिपरा रज्जब गांव तक आग पहुंच गई। संयोग अच्छा रहा कि खेतों में फसल की कटाई हो चुकी थी, जिसके चलते गेहूं की फसल का नुकसान कम हुआ। लोगों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव के रामसागर पुत्र रामराज, जगदीश पुत्र रामलखन, रामप्रीत पुत्र शंकर व महंत शर्मा पुत्र केदार आदि की कटरैन की झोपड़ी, बांस की कोठ, पशुओं का चारा, लकड़ी आदि जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन व तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया और राजस्व टीम को नुकसान की रिपोर्ट शाम तक देने का निर्देश दिया।
0
20 गांवों में आग ने बरपाया कहर, राहगीर झुलसा
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के 20 से अधिक गांव शनिवार को तेज पछुआ हवाओं के कारण आग की चपेट में आ गया। इससे तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दर्जनों झोपड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा। इसी दौरान एक राहगीर आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
शनिवार को दिन के करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली, मुंडेरा, भड़सर खास सुधियानी व पटखौली गांव में आग लग गई। पटखौली गांव के भिखारी, चइतर, रोहित, महंत समेत 10 घरों को आग ने जलाकर राख कर दिया। इन घरों में रखे सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। इसी बीच गोरखपुर जिले के पिपराइच निवासी 45 वर्षीय शंभू गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता, जो कप्तानगंज से पिपराइच जा रहे थे, आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें सीएचसी भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी तरह महराजगंज जिले से होकर इंदरपुर से आग कोटवा गांव में पहुंच गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक 10 लोगों की झोपड़ियां राख हो गईं। सोहनी गहरा, सुकरौली समेत कई गांवों में गेहूं की फसल जलने से काफी नुकसान हुआ है। काफी मशक्कत के बाद इन जगहों पर आग से काबू पाया जा सका। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया दो दिशाओं से आग लगने के चलते काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
-