{"_id":"637e63d736ebc23ae72267d2","slug":"the-fire-broke-out-in-the-hut-the-old-man-died-due-to-scorching-kushinagar-news-gkp4584990135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, झुलसने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झोपड़ी में लगी आग, झुलसने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, झुलसने से वृद्ध की मौत
कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर में बुधवार की देर शाम एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में मौजूद एक वृद्ध की झुलसने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इस गांव के बाहर 60 वर्षीय सुखारी झोपड़ी में रहते थे। बुधवार की देर शाम अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख ग्रामीण उस तरफ दौड़ पड़े। झोपड़ी में सोए सुखारी आग की लपटों में घिर जाने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनकी मौत हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। परिजन रंजिशवश गांव के कुछ लोगों पर वृद्ध को जलाकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।
हालांकि, इस मामले में देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।