फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The family spent the night awake due to fear of snakes, sitting in the verandah

Kushinagar News: सापों के खाैफ से जागते गुजरी रात, बरामदे में बैठा रहा परिवार

Tue, 22 Jul 2025 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The family spent the night awake due to fear of snakes, sitting in the verandah
बांस की जड़ों को दिखाते नसरुद्दीन। संवाद
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही गांव के नौका टोला में रविवार को नसरुद्दीन के घर के एक कमरे और बगल में बांस के पेड़ों के बीच से सौ से अधिक सर्प मिले थे। परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने निकले सभी सर्प को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला था, लेकिन इसकी दहशत परिवार में पूरी रात रही। डर के कारण परिवार के सभी 19 लोग घर के बरामदे में रात गुजारे। घर बड़े लोगों को पूरी रात नींद नहीं आई। हालांकि रात में एक भी सर्प दिखाई नहीं दिया। नसरूद्दीन ने बताया कि वे गांव के बाहर कुछ वर्ष पहले नया घर बनवाए हैं। पुराना घर गांव के बीच में है। नए मकान की दीवार का अभी तक प्लॉस्टर नहीं हुआ है और न ही कमरे का फर्श ही बना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। उनके अलावा अन्य तीन भाईयों का परिवार भी साथ रहता है। तीनों छोटे भाई बाहर रहते हैं। उनका परिवार गांव में उनके साथ रहता है। परिवार में महिला और बच्चे समेत कुल 19 लोग हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घर के पास दो सर्प दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

परिवार के लोग इस मौसम में सर्प दिखाई देते हैं यह समझकर अनदेखा कर दिए। इस बीच रविवार की सुबह छह बजे कमरे में करीब तीन सर्प के बच्चे दिखाई दिए। उन्हें डंडे पीटकर मार दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही घर के पास स्थित बांस के पेड़ों के बीच कई छोटे-छोटे दिखाई सांप देने लगे। वहां कुछ उनके अंडे भी थे, जिन्हें तोड़ने पर उसमें से भी सर्प के बच्चे निकलने लगे। अनहोनी की आशंका से गांव के लोगों के साथ मिलकर सभी छोटे-बड़े सर्प को लाठी डंडे से पीट कर मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed