फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The family created a ruckus over the death of the child

गौरी जगदीशपुर एएनएम सेंटर पर हुआ था प्रसव

Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus over the death of the child
बच्चे की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गौरी जगदीश स्थित एनएम सेंटर पर प्रसव हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीश्रीराम। सेवरही थानाक्षेत्र के गौरी जगदीश स्थित एनएम सेंटर पर प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। इस मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को शांत कराया। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे गौरी जगदीश के एनएम सेंटर पर गनेशापट्टी निवासी राजदेव की 25 वर्षीय पत्नी विमला देवी को प्रसव के लिए ले जाया गया। प्रसव के दौरान पैदा बच्चे की स्थिति नाजुक देखते हुए एएनएम ने दुदही सीएचसी रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन शव को एएनएम सेंटर पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने लोगों को शांत कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि बच्चे के पिता ने कहा है कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed