{"_id":"683f4ce51a60bf10f0031c1b","slug":"the-extortionist-was-beaten-up-at-the-taxi-stand-and-money-was-snatched-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138766-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टैक्सी स्टैंड पर वसूली करने वाले को पीटा, रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टैक्सी स्टैंड पर वसूली करने वाले को पीटा, रुपये छीने
Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। बघौचघाट मोड़ पर सोमवार की देर शाम को टैक्सी स्टैंड पर स्टैंड वसूली करने वालों से मनबढ़ युवकों ने मारपीट करते हुए वसूली किए गए रुपए छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर टैक्सी स्टैंड बनाया गया है जहां नीलामी के द्वारा स्टैंड का आवंटन किया गया है।
सोमवार के देर शाम एनएच पर लंबे जाम लग जाने से सर्विस लेन पर भी आवागमन बाधित सा हो गया था। वहां स्टैंड की वसूली कराने वाले अशोक सिंह ने एक बाइक सवार को अपनी बाइक आगे बढ़ाने को कहा तो वह गाड़ी तो हटा लिया लेकिन यह बात उसे नागवार लगी। कुछ देर बाद अपने आठ दस साथियों के साथ पहुंच कर एक दुकान में चाय पी रहे अशोक सिंह को मारने पीटने लगे। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि इस दौरान युवकों ने मेरे पॉकेट में रखा क्लेशन का लगभग सोलह हजार रुपए छीन लिए।