फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The emphasis has been reached, the president has to prove the majority today.

जोर आजमाइश हुई तेज, अध्यक्ष को बहुमत सिद्ध करना है आज

Sun, 08 Apr 2018 11:58 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 08 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
The emphasis has been reached, the president has to prove the majority today.
जिला पंचायत - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 15 मार्च को सदस्यों की तरफ से डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपने के बाद कुर्सी के लिए शुरू हुई जोर आजमाइश पर नौ अप्रैल को पूर्णविराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला पंचायत के चार सदस्यों की सदस्यता खत्म हो जाने के चलते अब 64 सदस्य ही बचे हैं। बहुमत पेश करने के लिए कम से कम 33 सदस्यों का पक्ष में होना अनिवार्य है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा जहां अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं विपक्ष के लोगों ने भी बहुमत साबित करने के लिए सदस्यों को अपने पाले में खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।  
विज्ञापन


बीते 15 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही की अगुवाई में जिला पंचायत के कई सदस्यों ने डीएम से मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस सौंपी थी। विपक्ष के सदस्यों का दावा था कि जिला पंचायत के कुल 68 सदस्यों में से उनके पक्ष में आधे से अधिक सदस्य हैं। उसके बाद देर शाम तक जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा ने भी सदस्यों की परेड कराकर आधे से अधिक सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए बहुमत का दावा किया था। ऐसी दशा में डीएम ने विधिक राय लेने के बाद इस मामले में कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। बाद में डीएम ने इस मामले में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्णय लिया, जिसकी तारीख नौ अप्रैल मुकर्रर की गई। 
विज्ञापन


इधर, डीएम ने जिला पंचायत के चार सदस्यों की सदस्यता खत्म कर दी है। इनमें तीन हाटा तथा एक कसया क्षेत्र के हैं। क्योंकि इन सदस्यों के गांव अब नगर क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद सदस्यों की संख्या घटकर 64 रह गई है। ऐसे में अध्यक्ष और उनके विपक्षियों को बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 33 सदस्यों की आवश्यकता है। हरीश राणा जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, वहीं दूसरा पक्ष भी हर हाल में सदस्यों को अपने पाले में लेकर बहुमत साबित करने के प्रयास में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा और दूसरी तरफ से भाजपा समर्थित सदस्यों के लिए इम्तिहान की घड़ी सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। क्योंकि जिला पंचायत के सभागार में इसी समय से अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चुनाव होगा।  



जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा का कहना है कि अब सिर्फ 33 सदस्यों पर ही बहुमत सिद्घ हो सकता है। इससे अधिक सदस्य उनके साथ हैं। चुनाव सुबह दस बजे से डीएम सहित अन्य कई अफसरों की मौजूदगी में शुरू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed