फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The elders beat up the farmer for refusing to drink toddy in the field

Kushinagar News: खेत में ताड़ी पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने किसान को पीटा

Thu, 23 May 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The elders beat up the farmer for refusing to drink toddy in the field
पटहेरवा। खेत ताड़ी पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने पटहेरवा के किसान रमाकांत शर्मा की पिटाई कर दी। उपचार कराने के बाद रमाकांत शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में रमाकांत शर्मा ने बताया है कि 19 मई को वह खेत देखने गए थे। खेत में प्रमोद, साधु और दीपराज ताड़ी पी रहे थे। ताड़ी पीने से मना करने पर आरोपियों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी पिटाई कर दी। जब जान बचाने के लिए वहां से भागे तो आरोपियों ने उन्हें घेर कर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। आरोप है कि उन्हें अब भी जन से मारने की धमकी दी जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी प्रमोद, साधु और दीपराज के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed