{"_id":"69c6dcd3379d0cc2a60023bf","slug":"the-echo-of-jai-shri-ram-at-the-community-feast-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157078-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भंडारे में जयश्रीराम की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भंडारे में जयश्रीराम की गूंज
Sat, 28 Mar 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा और भक्तों ने उत्साहपूर्वक भगवान राम और मां दुर्गा का स्मरण किया।
आयोजक डॉ. कमलेश वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के सात मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्पार्चन कर भंडारा शुरू कराया। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति की अराधना का पर्व है। आज के दिन ही सनातन धर्म के ध्वजवाहक प्रभु श्रीराम का अवतरण हुआ था। उन्होंने समाज के आदर्श जीवन जीने की राह दिखाई। सनातन ही नहीं वरन अन्य सभी धर्म के लोगों को उनके दिखाए आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने भंडारे में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में हलवा, पूरी, सब्जी आदि वितरित की गई।
इस दौरान डॉ. पल्लवी सिंह, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. राजेश यादव, अजय गुप्ता, गोल्डी वर्मा, आकाश वर्मा, संतोष वर्मा, आरके भट्ट आदि मौजूद रहे।