{"_id":"62acbf4b0b9c956545570154","slug":"the-driver-of-the-tempo-fell-on-the-road-due-to-the-collision-of-the-car-the-truck-crushed-kushinagar-news-gkp440678071","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से सड़क पर गिरा टेंपो का चालक, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से सड़क पर गिरा टेंपो का चालक, ट्रक ने कुचला
विज्ञापन

फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के धुनवलिया मोड़ पर बृहस्पतिवार की देर रात क्रासिंग पार कर रहे टेपों की कार से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर से टेंपो ड्राइवर उछलकर हाईवे पर जा गिरा, जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे धौरहरा पांडेय पट्टी निवासी राजेश मद्धेशिया (48) अपने टेंपो से घर लौट रहे थे। वह धुवलिया मोड़ पर सड़क पार करने के चक्कर में देवरिया से कसया जा रहे तरयासुजान के डिबनी बजरवा चौकी प्रभारी की कार से टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो से उछलकर चालक सड़क पर जा गिरा।
बगल से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से टैंपो चालक जान चली गई। कार सवार दरोगा और दो सिपाहियों को भी चोट लगी। घटना के संबंध चौकी प्रभारी अवधेश सिंह का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।