फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The driver freed the tempo after beating the constable

Kushinagar News: सिपाही को पीटकर टेंपो छुड़ा ले गए चालक

Sun, 11 Feb 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The driver freed the tempo after beating the constable
पडरौना। सड़क पर जबरन टेंपो खड़ा कर सवारी भरने से मना करना सिपाही को महंगा पड़ गया। टीआई के निर्देश पर सिपाही ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर स्टैंड के मुंशी के साथ पहुंचे टेंपो चालकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और दौड़ा लिया। इसके बाद टेंपो लेकर चले गए। गोलबंद चालकों का तेवर देख वहां मौजूद पुलिस वाले बैकफुट पर आ गए। पुलिस इस मामले में मुंशी समेत 20 अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड और कठकुइया रोड पर टेंपो खड़ा कर चालक पुलिस वालों के सामने ही सवारी भरते हैं। इसकी वजह से जाम भी लगता है। शनिवार को सिपाही मूलचंद होमगार्ड प्रभुनाथ के साथ सुभाष चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर में सुभाष चौक के पास एक चालक सड़क पर टेंपो खड़ा कर सवारी भर रहा था। सिपाही ने सवारी भरने से मना किया तो चालक उलझ गया। इसके बाद सिपाही उसका चालान करने के लिए टेंपो पर लगे नंबर का फोटो खींचा तो मालूम हुआ कि टेंपो का फिटनेस भी नहीं है। इसकी जानकारी सिपाही ने टीआई को फोन कर दी। टीआई ने उस टेंपो को कब्जे में लेकर यातायात कार्यालय आने को बोले। सिपाही और होमगार्ड जब टेंपो लेकर चले तो चालक धक्का मुक्की करने लगा। यह देख वहां मौजूद टैक्सी स्टैंड के मुंशी मिथिलेश तिवारी और 20 टेंपो चालक पहुंच गए। आरोपी मुंशी के ललकारने पर चालकों ने सिपाही और होमगार्ड को धक्का देकर टेंपो उनके कब्जे से छुड़ा लिया। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। इसकी जानकारी होने पर टीआई और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी टेंपो लेकर भाग चुके थे। सिपाही मूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने मुंशी मिथिलेश तिवारी और अज्ञात 20 टेंपो चालकों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सड़क पर सवारी भरने से मना करने पर टेंपो चालकों ने सिपाही के साथ विवाद किया है। केस दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात चालकों की पहचान सुभाष चौक पर लगे सीसी टीवी फुटेज की मदद से की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed