{"_id":"6a402f7ec21559f8bd0f5b35","slug":"the-drainage-system-is-in-bad-shape-causing-problems-due-to-waterlogging-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-162607-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल, जलभराव से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल, जलभराव से सांसत
Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर में जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल है। बागनाथ चौराहे के समीप हाईवे के किनारे गोरखपुर तिराहा और पिपराइच (सर्विस लेन) तिराहे के बीच करीब 200 मीटर में छह माह से जलभराव और कीचड़ लोगों के लिए खतरनाक हो गया है। सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहन आए दिन फंस रहे हैं और लंबा जाम लग रहा है।
कस्बे के लोगों का कहना है कि सड़क और नाली निर्माण की धीमी रफ्तार से समस्या बढ़ गई है। बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी कई दिनों तक नहीं निकलता। इससे राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी भारी वाहनों और स्कूल वाहनों को होती है। कुछ दिन पहले जलभराव और दलदल में एक ट्रक फंस गया था। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उस दौरान कई छोटे वाहन दुर्घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। नगर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल इस क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में जलभराव और जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही जलनिकासी की प्रभावी व्यवस्था कराने की प्रशासन से मांग की है। एनएचएआई गोरखपुर के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि बारिश के चलते दिक्कत हुई है। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को परेशानी न हो। संवाद