{"_id":"695c19e487cf02c66b0d4d30","slug":"the-doctor-is-unaware-that-his-name-is-being-used-at-the-hospital-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152135-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉक्टर को पता नहीं, अस्पताल में हो रहा नाम का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉक्टर को पता नहीं, अस्पताल में हो रहा नाम का इस्तेमाल
Tue, 06 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोटवा कला में निजी क्लीनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर ने दुदही कस्बे में संचालित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपने नाम के उपयोग की शिकायत की है। यह शिकायत डॉक्टर ने आईजीआरएस पर की है।
इसके बाद सीएमओ ने जांच शुरू करा दी है। वहीं हॉस्पिटल संचालक का कहना है कि पहले हमारे क्लीनिक पर महिला डॉक्टर का आना-जाना था तो पुराना पैड पड़ा था। कोई मरीज आया तो जल्दी में उसी पैड पर दवा लिख दिया गया। कोटवा कला की रहने वाली महिला डॉ. लवली विश्वास कोटवा में निजी प्रैक्टिस करती हैं, उनको जानकारी मिली कि दुदही कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल संचालक मरीजों के इलाज में इनके नाम पर पैड बनाकर इस्तेमाल कर रहा है। महिला डॉक्टर ने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की। इसकी जांच सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू कर दिया है। महिला डॉक्टर ने अपने नाम का दुरुपयोग होने का आरोप लगाया है।
वहीं दुदही के निजी अस्पताल संचालक का कहना है कि पूर्व में अनुज क्लीनिक के पास से अस्पताल संचालित होता था तो उस समय डॉ. लवली विश्वास आती थीं, उसी समय का पैड है। डॉ. लवली विश्वास का कहना है कि क्लीनिक के उद्घाटन में मैं बस गई हूं, वहां कभी मरीज नहीं देखी हूं। रजिस्ट्रेशन के लिए मैं अपनी कोई डिग्री नहीं दी हूं। मेरे नाम पर एक झोलाछाप महिला मरीजों का इलाज कर रहा है।
विज्ञापन
अनुज क्लीनिक के संचालक लालबाबू कुशवाहा ने बताया कि पहले डॉ. लवली विश्वास आती थीं। यह क्लीनिक अब अस्पताल में तब्दील हो गया। इसी कारण अब डाॅ. लवली की आवश्यकता नहीं पड़ती है। चूंकि पुराना पैड पड़ा था, उसे प्रयोग में गलती से कर लिया गया।
डॉ. लवली विश्वास का कहना है कि मैं केवल क्लीनिक के उद्घाटन में गई थी। उसके बाद वहां से मेरा कोई संबंध नहीं है। न ही कभी प्रैक्टिस के लिए वहां गई हूं। रजिस्ट्रेशन के लिए भी मैंने अपना कोई कागजात नहीं दिया है।