फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The district magistrate oath administered to children

जिलाधिकारी ने बच्चों को दिलाई शपथ

Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The district magistrate oath administered to children
बच्चों को दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सपहा रोड स्थित नवजीवन मिशन स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को मतदाता जागरुकता अभियान से संबंधित शपथ दिलाई गई। डीएम ने बच्चों से अपील की कि वे अपने अभिभावकों व पास-पड़ोस के लोगों केे मतदान के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

डीएम शंभू कुमार ने कहा कि जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र का भाग्य विधाता है। सभी मतदाता संविधान से मिले अपने अधिकार और कर्तव्य का पालन कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। एक वोट देश व प्रदेश में परिवर्तन ला सकता है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत की। छात्रा गरिमा और छात्र उत्कर्ष ने हिंदी और अंग्रेजी में मतदाता जागरुकता के विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

 इस मौके पर नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, स्कूल प्रबंधक पीसी सैम कुट्टी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अरविंद पति त्रिपाठी, नंदलाल पाठक, घनश्याम शुक्ल आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक किया
तमकुहीरोड। बृहस्पतिवार की शाम को दुबौली के अवदानटोला गांव के बूथ संख्या-110 पर मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसडीएम व तहसीलदार ने बीएलओ व तहसीलदार को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन जागरण की सलाह दी।

एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार सिंह और तहसीलदार रामप्यारे बूथ का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। इस दौरान एसओ शाह मोहम्मद, जंगी गुप्ता, राकेश यादव, राधेश्याम मणि, लव जायसवाल, रामजी कसेरा, मनोज चौरसिया, हसमुल्लाह, जितेंद्र प्रसाद, राजनाथ, गाम्हा, पप्पू जायसवाल समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed