फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The deserted mandi will be Gulzar

वीरान रहने वाली मंडी होगी गुलजार

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The deserted mandi will be Gulzar
विरान पड़े सोहरौना गांव के सब्जी मंडी का निरीक्षण कर निर्देश देती एसडीएम उपमा पांडेय।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
वीरान रहने वाली मंडी होगी गुलजार
विज्ञापन

एसडीएम ने ईओ के साथ किया सोहरौना के मंडी स्थल का निरीक्षण
खड्डा(कुशीनगर)। सड़क पर लगने वाले सब्जी की थोक दुकानों को अब सोहरौना मंडी में ले जाया जाएगा। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों को छांव व सुविधा मिलेगी। शनिवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने ईओ के साथ वीरान पड़ी मंडी का निरीक्षण किया। उसे पूरी तरह उपयुक्त बताते हुए पूरे परिसर की सफाई व सीमांकन करने के निर्देश दे दिए।
खड्डा कस्बे से करीब 400 मीटर दूर सोहरौना गांव में बने मंडी का लोकार्पण वर्ष 2002 में तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता ने किया था। उस समय छह माह तक बाजार लगा थी, लेकिन बाद में बंद हो गया। शनिवार को एसडीएम उपमा पांडेय ईओ देवेश मिश्रा के साथ सोहरौना गांव में उपेक्षित मंडी स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उपयुक्त स्थल होने के बावजूद इसका प्रयोग नहीं किया गया। एसडीएम ने परिसर में खराब पड़े शौचालय, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दुकान के चबूतरों, गंदगी तथा झाड़ियों को साफ कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए। इसके साथ ही बाजार के जमीन की पैमाइश कराकर चिह्न लगाने, सीमा के अंदर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित की।
विज्ञापन

एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि सोहरौना गांव में बनी मंडी को संचालित कर कस्बे के अंदर सड़क पर लगने वाली थोक सब्जी मंडी स्थापित की जाएगी। यह स्थान हर तरह से किसानों व व्यापारियों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed