{"_id":"68b0af8ce05a6148840c7df4","slug":"the-depot-received-three-new-buses-which-will-operate-on-rural-routes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-144262-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिपो को मिलीं तीन नई बसें, ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिपो को मिलीं तीन नई बसें, ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर होगा संचालन
Fri, 29 Aug 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना डिपो को करीब दो दिन पहले तीन नई बसें मिली हैं। डिपो के बेड़े में अब निगम की बसों की संख्या 37 हो गई है। निगम की तरफ से डिपो को मिली इन बसों को जिले के ग्रामीण मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए डिपो की तरफ से रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। अब एक सप्ताह के भीतर इन बसों का संचालन भी शुरू करा दिया जाएगा। पडरौना डिपो की तरफ से निगम की 34 बसों का संचालन होता है।
इसमें से छह बसें पडरौना, कसया वाया गोरखपुर से लखनऊ के लिए संचालित होती है। इसके अलावा पांच बसे पडरौना से दिल्ली तक संचालित होती हैं। शेष बसें लोकल रूट जैसे पडरौना-गोरखपर और पडरौना-देवरिया के लिए संचालित होती है। करीब दो दिन पहले पडरौना डिपो को तीन और नई बस मिली, उसे ग्रामीण मार्गों पर संचालन करने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इन नई बसों के आने से अब पडरौना डिपो के बेड़े में कुल 37 बसें हो गई हैं। तैयार रूट चार्ट के अनुसार एक बस तमकुहीरोड से दुदही, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, बोदरवार के रास्ते गोरखपुर तक संचालित होंगी। डिपो को मिली दूसरी बस खड्डा से नौरंगिया, सिंगहा, रामकोला, कप्तानगंज, बोदरवार के रास्ते गोरखपुर संचालित होंगी।