फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The death of two children from the cylinder exploded, fire

सिलेंडर फटा, आग से दो बच्चों की मौत

Sat, 20 May 2017 11:50 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 20 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
The death of two children from the cylinder exploded, fire
दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

रामकोला/लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के चंदरपुर बरवा के छावनी टोला में शुक्रवार की आधी रात एक घर में आग लगने के बाद रसोई गैस सिलेंडर फट गया। घर में आग लगने से कमरे में सो रहे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। बेटों को बचाने की कोशिश में पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। झुलसे पिता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

चंदरपुर बरवा की छावनी टोला निवासी अरविंद पासवान के घर में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी, उसमें रसोई गैस से भरा एक गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। कमरे में आग फैली तो उसमें सो रहे चार वर्षीय निक्कू और दो वर्षीय नितिन आग की लपटों में घिर गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे पिता उन्हें बचाने पहुंचे तो वे भी आग की चपेट में आ गए। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ, तब तक कमरे में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया। लोगों ने जैसे-तैसे पिता व दोनों पुत्रों को कमरे से बाहर निकाला।

विज्ञापन


एंबुलेंस मंगाकर झुलसे पिता को इलाज के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। शनिवार को एसडीएम कप्तानगंज रामाश्रय सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। इस हादसे में घर की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दो बच्चों की मौत व पति की हालत नाजुक देख पत्नी मालती देवी बेसुध हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed