फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The death of the only son caused outrage, shattering the dream of a military job.

Kushinagar News: इकलौते बेटे की मौत से मची चीख-पुकार, सेना में नौकरी का टूटा सपना

Thu, 20 Nov 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The death of the only son caused outrage, shattering the dream of a military job.
सकरौली गांव में परिजनों को सांत्वना देते विधायक मोहन वर्मा। स्रोत-सोशल मीडिया 
हाटा। सकरौली के दो युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। अमन गोंड़ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जन्मदिन पर परिवार के लोग काफी खुश थे। सुबह फोन कर परिवार के लोगों ने बधाई दी। गांव के दोस्तों ने दिन में अमन को बधाई देने के साथ कुशीनगर में शाम को बर्थडे पार्टी मनाने का कार्यक्रम बना लिया।
विज्ञापन

गांव से कार लेकर दोस्त गोरखपुर गए और वहां से अमन को लेकर कुशीनगर आए। पार्टी मनाने के बाद दोस्तों ने तय किया कि अमन को उसके कमरे तक छोड़कर ही वापस लौटेंगे। कुशीनगर जिले की सीमा पर पहुंचे थे कि 15 मिल चौराहा पर हादसा हो गया और अमन व निलेश की मौत हो गई। जन्मदिन अमन के जीवन का अंतिम दिन रहा। इसकी खबर मिलने के बाद घर वालों को विश्वास नहीं हुआ। उसके पास लोग फोन करने लगे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था, क्योंकि अमन परिजनों से बिना बताए कुशीनगर बर्थडे पार्टी मनाने आया था।
विज्ञापन

अमन का सपना सेना में भर्ती होने का था। परिजन उसे गोरखपुर में रखे थे और वहां पर वह तैयारी करता था। दोस्त गांव से गोरखपुर पहुंचे थे। पूरे दिन साथ रहे और शाम को जन्मदिन मनाने कुशीनगर पहुंचे। देर रात को कार से निकले दोस्तों ने अमन को गोरखपुर छोड़ने का फैसला लिया। अमन अपने परिजनों से बिना बताए कुशीनगर दोस्तों के साथ आया था। इसलिए वह घर जाने से मना कर दिया। हादसे में कार का अगला और बगल का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक कार में दब गए। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने लोगों की मदद से कार से किसी तरह युवकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अमन गोंड (25) और नीलेश गोंड (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप जायसवाल (26), सिद्धार्थ और अंकित जायसवाल (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और घर वालों में चीख पुकार मच गई।
--------------------------

दो भाइयों में छोटा था नीलेश

हादसे की सूचना पर सकरौली गांव में कोहराम मच गया। अमन सेना में भर्ती के लिए दिन-रात मेहनत करता था। घरवालों ने बताया कि वह परिवार का बहुत ही जिम्मेदार लड़का था। वहीं नीलेश दो भाइयों में छोटा था। घर और परिवार की कई जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। निलेश के पिता मुंबई में रहकर काम करते हैं। घर पर कार है। वह घर का काम और खेती-किसानी करता था। दोनों युवकों की मौत से गांव के लोग गमगीन हैं। घटना की सूचना पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की हर संभव शासकीय सहायता कराई जाएगी।
--------
तस्वीरें देख रो रहे घरवाले
अमन के जन्मदिन पर दोस्तों के मोबाइल में खीची गई तस्वीरों को देखकर परिवार की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा तो बस अपना जन्मदिन मनाने गया था। उसे क्या मालूम था कि यही उसकी आखिरी शाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed