फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The dead bodies of mothers and sons were telling tales of barbarism

मां-बेटों का शव बयां कर रहा था बर्बरता की दास्तां

Tue, 07 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The dead bodies of mothers and sons were telling tales of barbarism
मां-बेटों का शव बयां कर रहा था बर्बरता की दास्तां
विज्ञापन

सात किमी दूर पैदल ही थाने पर पहुंचा हत्यारोपी राजेश
पत्नी और दो बेटों की हत्या कर पहुंचा थाने, किया समर्पण
नित्यानंद पांडेय
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनदासपट्टी के भलुही टोला निवासी राजेश ने सोमवार की देर रात एक लोमहर्षक घटना को अंजाम दिया। उसने 30 वर्षीय पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को पता चली, सनसनी मच गई। एक ही बेड पर मां-बेटों का खून से सना शव बर्बरता की दास्तां बयां कर रहा था।
राजेश गुप्ता चंडीगढ़ में सिलाई का काम करता था। पत्नी और बेटों की हत्या करने के बाद सोमवार की मध्यरात्रि गांव से करीब सात किलोमीटर दूर पैदल ही थाने पर पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी है। इसके बाद सकते में आई पुलिस उसे लेकर गांव में पहुंची। कमरा खुलवाया तो राजेश की पत्नी निक्की और दोनों बेटे शिवम और आयुष का शव बिस्तर पर पड़ा था। भोर में चार बजे तक पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। किसी अन्य की मौजूदगी नहीं होने कारण पुलिस ने घर में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

मायके वालों ने जताई घटनास्थल देखने की इच्छा
इधर, सुबह होते-होते मामला आम हो गया। लोग अपनी चर्चाओं में घटना के कारण का अलग-अलग कयास लगा रहे थे। पटहेरवा थानाक्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी अमर गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमर निक्की के भाई हैं। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ संदीप वर्मा ने मामले की जानकारी ली। आरोपित के मायके वाले और पडरौना निवासी आरोपी की बहन घर में ताला बंद होने की वजह से बाहर बैठे रहे। एसपी के पहुंचने पर रिश्तेदारों ने घटनास्थल देखने की इच्छा व्यक्त की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ताला खोला। एसपी ने प्रधान राजेश राय व अन्य ग्रामीणों से जानकारी ली। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है। आरोपी हिरासत में है, पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed